ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीरोजा इफ्तार में दिखा एकता का संदेश

रोजा इफ्तार में दिखा एकता का संदेश

जिले में जगह जगह गुरुवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें हर वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी वर्ग के लोग एक साथ बैठकर अल्लाह की इबाबत कर देश के सलामती की दुआ की। साथ...

रोजा इफ्तार में दिखा एकता का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीThu, 22 Jun 2017 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में जगह जगह गुरुवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें हर वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी वर्ग के लोग एक साथ बैठकर अल्लाह की इबाबत कर देश के सलामती की दुआ की। साथ ही एक दूसरे को गले लगा बधाई दी। पूरा वातावरण एक बारगी गंगा जमुनी तहजीब बन गया। दुलहीपुर स्थित गांधी नगर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी परिसर में सपा नेता सेराज अहमद बबलू द्वारा रोज इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमे हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया। सपा नेता सेराज अहमद ने कहा कि ऐसे आयोजन से भाई चारा बढ़ता है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र पासवान, महेंद्र यादव प्रधान, बाबू हाजी जुनैद अहमद, महेंद्र शर्मा, रमेश पटेल, रमेश यादव, आसिफ, सच्चू गुरु, उदय मास्टर, इन्तेजार अहमद, सैफ सिद्दिकी, फैज सिद्दिकी, सहाबुद्दीन, गुफरान सिद्दिकी, अयूब खां गुड्डू, मनाऊ, नसीम, अलीमुद्दीन आदि उपस्थित रहे। वही दूसरी ओर रामलक्ष्मी पैलेस में समाजसेवी महेश जायसवाल के नेतृत्व में रोजा इफ्तार पार्टी दिया गया। इसमें हर वर्ग के लोगों ने एक दूसरे के साथ रोजा खोला। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, चकरू यादव, मंगल जायसवाल, बनारसी मौर्या, बृजेश मौर्या, कांग्रेस नेता अशोक यादव, शाहिद तौसीफ, जुबैर अहमद, इस्लाम, अख्तर आदि लोग उपस्थित रहे। चंदौली संवाददाता के अनुसार मुख्यालय स्थित एक लॉन में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव, राजा खां, राजू पांडेय, आशुतोष यादव, अमित सिंह, कमल किशोर शर्मा, मौलाना इलियास आदि उपस्थित रहे। नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार गोधना गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सैफ अहमद की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी दी गई। इस मौके पर जिपं सदस्य संतोष यादव, बदेलाल सोनकर, मोनू जायसवाल, वसीम अहमद, सर्वर अली, बुद्धलाल निगम, पाचू लाल, श्रीराम, जीशान खां, महफुज आलम आदि लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें