ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीफिर बढ़ने लगी गंगा, बाढ़ की आशंका

फिर बढ़ने लगी गंगा, बाढ़ की आशंका

गंगा का जलस्तर विगत कई दिनों से थमने के बाद एकबार फिर बढ़ने लगा है। बुधवार की रात से अब तक करीब तीन फीट का इजाफा हुआ है। बाढ़ की आशंका को लेकर तटवर्ती इलाकों के लोग चिंतित नजर आने लगे हैं। उधर, जिला...

फिर बढ़ने लगी गंगा, बाढ़ की आशंका
चहनियां (चंदौली)। हिन्दुस्तान संवाद Sat, 19 Aug 2017 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

गंगा का जलस्तर विगत कई दिनों से थमने के बाद एकबार फिर बढ़ने लगा है। बुधवार की रात से अब तक करीब तीन फीट का इजाफा हुआ है। बाढ़ की आशंका को लेकर तटवर्ती इलाकों के लोग चिंतित नजर आने लगे हैं। उधर, जिला प्रशासन पहले ही बाढ़ से निपटने की तैयारी कर चुका है। 

बलुआ में बीते 20-25 दिनों से गंगा का जलस्तर थम गया था। लेकिन बुधवार की रात से एकबार फिर जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया है। शुक्रवार तक लगभग तीन फीट तक जलस्तर में बढ़ाव देखने को मिला है। वहीं घाट की सीढ़ियों को लांघते हुए गंगा का पानी चेंजिंग कक्ष तक पहुंचने लगा है। तटवर्ती गांव कांवर, महुअरियां, महुआरी खास, विशुपुर, सराय, बलुआ, महुअर कला, विजयीपुरा, गनेशपुरा, तिरगांवा, जमालपुर, नादी-निधौरा आदि गांवों के लोगों में बाढ़ की चिंता सताने लगी है। 

वहीं कटान को लेकर भी ग्रामीण चिंतित नजर आ रहे हैं। सराय गांव निवासी जयनाथ सिंह, राधानाथ मिश्रा का कहना है कि पानी का बहाव भी काफी तेज है। इससे गंगा का पानी तेजी से बढ़ने का अंदेशा लग रहा है। इसी तरह जलस्तर में बढ़ाव जारी रहा, तो तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों को बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ सकती है। विशुपुर गांव निवासी डा. विंध्याचल तिवारी, महुअर के लल्लन तिवारी व धुरंधर सिंह ने कहा कि गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के चलते कटान की गति भी तेज हो जाती है। पहले ही किसानों की काफी जमीन गंगा की गोद में समा चुकी है। शासन-प्रशासन कटान को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। उधर, जिला प्रशासन बाढ़ की आशंका को देखते हुए पहले ही सभी तैयारियां कर चुका है। अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें