ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरमुंबई ब्लास्ट: UP के बिजनौर से टाडा आरोपी कदीर अहमद गिरफ्तार

मुंबई ब्लास्ट: UP के बिजनौर से टाडा आरोपी कदीर अहमद गिरफ्तार

मुंबई में 1993 में हुए सीरियल ब्लास्ट से जुड़े एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद से गिरफ्तार किया गया है। कदीर नाम के इस आरोपी के ऊपर टाडा के तहत मामला दर्ज है। गुजरात और उत्तर...

मुंबई ब्लास्ट: UP के बिजनौर से टाडा आरोपी कदीर अहमद गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSat, 08 Jul 2017 01:56 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में 1993 में हुए सीरियल ब्लास्ट से जुड़े एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद से गिरफ्तार किया गया है। कदीर नाम के इस आरोपी के ऊपर टाडा के तहत मामला दर्ज है। गुजरात और उत्तर प्रदेश एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया।  

कदीर के ऊपर है कि 1993 मे मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट के लिए टाइगर मेमन द्वारा सप्लाई किए गए हथियार और विस्फोटक, जिसे जामनगर (गुजरात) मे उतरा गया था, उसमें उसकी अहम भूमिका थी। गुजरात पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर कोर्ट वारंट के आधार पर  कदीर को गिरफ्तार किया है।

कदीर से यूपी एटीएस और गुजरात पुलिस पूछताछ कर रही है। उसे बिजनौर में संबंधित न्यायालय से ट्रांज़िट रिमांड बनवा कर गुजरात ले जाया जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें