हरियाणा पुलिस की मनमानी के विरोध मे हाईवे जाम, नोकझोंक
हरियाणा पुलिस ने तीसरे दिन भी यूपी व उत्तराखंड के बडे वाहनों को हरियाणा में एंट्री नही करने दी। कुछ वाहनों को एंट्री करने भी दी गई तो छोटे रास्तों से। जिसके विरोध में गुस्साएं वाहन चालकों ने हाईवे पर...
हरियाणा पुलिस ने तीसरे दिन भी यूपी व उत्तराखंड के बडे वाहनों को हरियाणा में एंट्री नही करने दी। कुछ वाहनों को एंट्री करने भी दी गई तो छोटे रास्तों से। जिसके विरोध में गुस्साएं वाहन चालकों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। यही नही हरियाणा पुलिस के खिलाफ अनिश्चितकाल के लिए धरने प्रदर्शन की भी चेतावनी दी गई। उधर यूपी के अधिकारियों ने भी जल्द समाधान न होने पर हरियाणा के बड़े वाहनों को नही निकलने देने की बात कहीं है। हरियाणा पुलिस ने आए दिन हरियाणा के विभिन्न मार्गों पर जाम लगने की बात कहते हुए यूपी, उत्तराखंड समेत विभिन्न स्थानो के बडे वाहनों की एंट्री करने पर रोक लगाई हुई है। कुछ वाहनों को गढ मीरकपुर के सामने वाले छोटे रास्ते से कई किलोमीटर घूमकर भेजा जा रहा है। जिसमें वाहन चालकों का सैकड़ों लीटर पेट्रोल व डीजल भी खर्च हो रहा है। तीसरे दिन भी मुख्य मार्ग से पुलिस ने वाहनों को हाईवे से नही गुजरने दिया। जिसके विरोध में बागपत, उत्तराखंड समेत विभिन्न स्थानों के वाहन चालकों ने हरियाणा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। हरियाणा पुलिस से भी वाहन चालकों की खूब नोकझोंक हुई। किसी तरह उन्हें शांत कराया गया। यही नहीं हाईवे पर करीब चार घंटे तक जाम लगाए रखा। मगर मुख्य मार्गों से हरियाणा पुलिस ने वाहनों की एंट्री नही करने दी। बागपत के वाहन चालकों ने मामले की शिकायत डीएम बागपत से भी करने की बात कही ंहै। उधर बागपत के अधिकारियों ने भी जल्द यूपी के वाहन चालकों की समस्या का समाधान न होने पर हरियाणा के बडे वाहनों पर रोक लगाने की चेतावनी दी है। टीएसआई बागपत विपिन कुमार का कहना है कि हरियाणा के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। यूपी व अन्य स्थानों के वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।