ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशखेदौपुर के युवक की मुंबई में मौत, मचा कोहराम

खेदौपुर के युवक की मुंबई में मौत, मचा कोहराम

कोईरौना थाना क्षेत्र के खेदौपुर गांव निवासी 24 वर्षीय अंकित मिश्र नामक युवक की मंगलवार की रात मुंबई में हुए ट्रेन हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव का मुंबई...

खेदौपुर के युवक की मुंबई में मौत, मचा कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीWed, 16 Aug 2017 03:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कोईरौना थाना क्षेत्र के खेदौपुर गांव निवासी 24 वर्षीय अंकित मिश्र नामक युवक की मंगलवार की रात मुंबई में हुए ट्रेन हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव का मुंबई में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोईरौना थाना क्षेत्र के खेदौपुर गांव निवासी शेषधर मिश्र का पुत्र अंकित मिश्र मुंबई में रहकर जीविकोपार्जन करता था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे लोकल ट्रेन से घर लौटते समय अंकित का पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन के नीचे चला गया। गंभीर रूप से घायल अंकित को रेलवे पुलिस ने ट्रैक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार वहीं कर दिया गया। मृत युवक दो बहनों का दुलारा भाई था। उसकी मौत ने बहनों, मां व पिता को तोड़कर रख दिया। अगले वर्ष मई माह में युवक की शादी भी होने वाली थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें