ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबाइक से स्टंट करना पड़ा महंगा, एक की मौत, दो घायल

बाइक से स्टंट करना पड़ा महंगा, एक की मौत, दो घायल

सड़कों पर स्टंट बाजी व वाहनों की अधिक रफ्तार के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके लोग इससे सबक नहीं ले रहे हैं। ऐसी ही एक घटना इलाहाबाद जनपद के मियागंज (हंडिया) बाजार निवासी तीन युवकों के...

बाइक से स्टंट करना पड़ा महंगा, एक की मौत, दो घायल
सीतामढ़ी (भदोही)। हिन्दुस्तान संवादWed, 16 Aug 2017 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

सड़कों पर स्टंट बाजी व वाहनों की अधिक रफ्तार के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके लोग इससे सबक नहीं ले रहे हैं। ऐसी ही एक घटना इलाहाबाद जनपद के मियागंज (हंडिया) बाजार निवासी तीन युवकों के साथ घटी। कोईरौना थाना क्षेत्र के मझगवां के पास बुधवार को बाइक से स्टंट कर रहे तीन युवक असंतुलित होकर पेड़ में धक्का मारते हुए गुमटी में जा घुसे। इस दौरान 18 वर्षीय तालिफ की जहां घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस के साथ ही पुलिस के विलंब से पहुंचने के कारण युवकों को समय पर उपचार नहीं मिल पाया। 

इलाहाबाद जनपद के मियागंज, हंडिया बाजार निवासी 17 वर्षीय भीम पुत्र पन्नालाल प्रजापति, 18 वर्षीय इरफान पुत्र पप्पू व 18 वर्षीय तालिफ पुत्र बुल्ला तीनों साथ में पढ़ते हैं। बुधवार को मामा की बाइक लेकर युवक सड़क पर घूमने निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों द्वारा बाइक पर जमकर स्टंट किया जा रहा था। इसके चलते कोइरौना थाना क्षेत्र के मझगवां गांव मोढ़ पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद वह पेड़ से टकराते हुए चाय की गुमटी में जा घूसी। इसके चलते जहां बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद तालिफ की सांसें थम गईं। आसपास के लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के करीब आधा घंटा बाद एंबुलेंस पहुंची। तीनों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र डीघ पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो युवकों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया। 

उधर, मामले की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे गए। उनका आरोप था कि समय से उपचार मिल गया होता तो शायद युवक की जान बच सकती थी। कोईरौना एसओ वीके सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें