ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकिक्रेट टीम का उप कप्तान बना बरेली का होनहार....

किक्रेट टीम का उप कप्तान बना बरेली का होनहार....

बरेली के दिव्यांग क्रिकेटर प्रेम प्रकाश को इंडिया रेड टीम का उप कप्तान चुना गया है। बड़ोदरा सुपर सिक्स इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका इंडिया रेड टीम में चयन हुआ...

किक्रेट टीम का उप कप्तान बना बरेली का होनहार....
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीWed, 15 Nov 2017 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बरेली के दिव्यांग क्रिकेटर प्रेम प्रकाश को इंडिया रेड टीम का उप कप्तान चुना गया है। बड़ोदरा सुपर सिक्स इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका इंडिया रेड टीम में चयन हुआ है।

मेगा ड्रीम हाउस कॉलोनी में रहने वाले प्रेम प्रकाश ने 1996 में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। तब से वह लगातार उत्तर प्रदेश की दिव्यांग क्रिकेट टीम के सदस्य रहे हैं। प्रेम प्रकाश अच्छे बल्लेबाज होने के साथ ही मध्यम गति के तेज गेंदबाज भी हैं। इंडिया रेड, इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्लू टीमों से भारत की दिव्यांग टीम का चयन होगा। टूर्नामेंट 30 नवंबर से दो दिसंबर तक हरियाणा के भिवानी में खेला जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें