ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबेरोजगारी भगाने के लिए ग्रामीण महिलाओं के बनेंगे 325 ग्रुप

बेरोजगारी भगाने के लिए ग्रामीण महिलाओं के बनेंगे 325 ग्रुप

बरेली में महिला सशक्तीकरण को और धार मिलने जा रही है। ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 325 स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे। करीब 35 सौ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा। बैंक महिलाओं...

बेरोजगारी भगाने के लिए ग्रामीण महिलाओं के बनेंगे 325 ग्रुप
Center,BareillyFri, 26 May 2017 11:04 AM
ऐप पर पढ़ें

बरेली में महिला सशक्तीकरण को और धार मिलने जा रही है। ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 325 स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे। करीब 35 सौ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा। बैंक महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को बैंक से सस्ती ब्याज दर लोन मुहैया कराएंगे। शासन का आदेश मिलते ही गांव में स्वयं सहायता समूह गठित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अजीविका मिशन के तहत बरेली में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह गठित करने का लक्ष्य तय कर दिया है। शासन ने सीडीओ को गाइडलाइंस भेज दी हैं। शासन ने प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं के स्वयं सहायता समूह गठित करने को कहा है। एक ग्रुप में 10 से 12 महिलाएं होती हैं। ग्रुप को रोजगार के लिए लोन देता है। छोटे-छोटे कारोबार के जरिए महिला ग्रुप अपने आमदनी बढाते हैं। डेयरी उद्योग में महिला स्वयं समूह अहम भूमिका निभा रहे हैं। बैंकों से लोन लेकर महिलाएं दुधारू पशु खरीदकर कर दूध का कारोबार कर रहीं हैं। कई स्वयं सहायता समूह जरी-जरदोजी और दूसरे हस्तीशिल्प के कारोबार कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें