ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशचीफ इंजीनियर आफिस में व्यापारियों का हल्ला बोल

चीफ इंजीनियर आफिस में व्यापारियों का हल्ला बोल

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को चीफ इंजीनियर दफ्तर में हल्ला बोल दिया। व्यापारियों ने बिजली कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इसे...

चीफ इंजीनियर आफिस में व्यापारियों का हल्ला बोल
Center,BareillyThu, 25 May 2017 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को चीफ इंजीनियर दफ्तर में हल्ला बोल दिया। व्यापारियों ने बिजली कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इसे देखते हुए चीफ इंजीनियर ने व्यापारियों की समस्याओं के हल को महापंचायत करने का ऐलान किया। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता की अगुवाई में पहुंचे व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण स्कोडा योजना का पैसा बर्बाद हो गया है। जगतपुर केंद्र आज भी सही तरीके से नहीं चल रहा है। एजाजनगर गोटिया का फीडर पिछले वर्ष से बंद पड़ा है। इसे आकाश पुरम से जोड़ दिया गया है। इससे वहां भी लोड के कारण सप्लाई ठप हो जाती है। इसके अलावा रोहिली टोला सहित पुराने शहर के तमाम इलाकों में बिजली की समस्या रहती है। शिकायत पर भी कोई सुनवाई नहीं होती। अधिकारी वसूली और उत्पीड़न में व्यस्त हैं। व्यापारियों के गुस्से को देखते हुए चीफ इंजीनियर ने तमाम अधिकारी तलब कर लिए। बाद में तय हुआ कि जल्द व्यापार मंडल के साथ महा पंचायत की जाएगी। इसमें सभी अधिकारी बैठकर समस्याओं का निराकरण करेंगे। इस दौरान दर्शन लाल भाटिया ,राजेश जसोरिया, नरेश वर्मा, हाजी शाकिब, राजकुमार गुप्ता, गुरसेवक सिंह, जुगल सुखानी, नितेश अग्रवाल, मनमोहन सब्बरवाल, मोहसिन आलम आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें