बांदा में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाई
थाना क्षेत्र के गजपुरवा गांव में आर्थिक तंगी से परेशान दिव्यांग ने शुक्रवार की शाम कमरे के अंदर मफलर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर के बाद मौके पर पहुंचे छोटे भाई ने देखा तो दिव्यांग का शव...
थाना क्षेत्र के गजपुरवा गांव में आर्थिक तंगी से परेशान दिव्यांग ने शुक्रवार की शाम कमरे के अंदर मफलर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर के बाद मौके पर पहुंचे छोटे भाई ने देखा तो दिव्यांग का शव फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर वह चीख पड़ा। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गजपुरवा निवासी भगवानदीन (30) पुत्र जयकरन निषाद एक हाथ से दिव्यांग था। वह मेहनत मजूदरी करता था। घरवालों से अलग रहता था। उसे 9 जून को अपनी बहन कुंती की शादी करना था। काम धंधा न चलने के कारण वह आर्थिक रूप से परेशान था। उसकी पत्नी राधा अपने मायके भैंस लेने चली गई थी। सूना मौका देख उसने शुक्रवार की शाम कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पिता का कहना है कि भगवानदीन चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके एक पुत्री है। 9 जून को बहन की शादी करना था। रुपए कम होने के कारण वह परेशान था। इसी के चलते उसने यह घटना अंजाम दी है।