ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाबांदा में टेम्पो पलटने से 12 लोग जख्मी

बांदा में टेम्पो पलटने से 12 लोग जख्मी

देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव के पास बुधवार की दोपहर बेकाबू टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार करीब 12 लोग घायल हो गए। छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंचे...

बांदा में टेम्पो पलटने से 12 लोग जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,बांदाWed, 05 Jul 2017 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव के पास बुधवार की दोपहर बेकाबू टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार करीब 12 लोग घायल हो गए। छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायल को बाहर निकाला। घायलों का कहना है कि चालक शराब के नशे में था। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कलक्टेरपुरवा के रहने वाले आधा दर्जन से ज्यादा लोग पलरा शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार की दोपहर सभी लोग शादी निपटाने के बांदा आए। यहां से टेम्पो में बैठकर वापस गांव जा रहे थे। टेम्पो में बैठे लोगों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। टेम्पो को तेज गति से चला रहा था। उसे मना किया। लेकिन वह नहीं माना। ददरिया गांव के पास चालक ने टेम्पो पर नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित टेम्पो सड़क किनारे पलट गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुलदीप (4) पुत्र अरविंद, रीता (32) पत्नी राजेंद्र, उसकी पुत्री कोमल (3), प्रतिमा (5), कल्पना (23) पत्नी अरविंद और राजेंद्र (35) पुत्र श्रीकेशन शामिल हैं। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो घायलों को उठाया और एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें