ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाजैविक खेती करके जमीन को बनाएं उपजाऊ: संघ

जैविक खेती करके जमीन को बनाएं उपजाऊ: संघ

भारतीय किसान संघ की दो द्विवसीय बैठक सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इंटर कालेज में हुई। जिसमें किसानों को स्वावलम्बी बनने पर जोर दिया गया। कहा कि जैविक खेती करके अपनी जमीन को उपजाऊ शक्ति बढ़ाकर पैदावार...

जैविक खेती करके जमीन को बनाएं उपजाऊ: संघ
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSun, 22 Oct 2017 10:27 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान संघ की दो द्विवसीय बैठक सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इंटर कालेज में हुई। जिसमें किसानों को स्वावलम्बी बनने पर जोर दिया गया। कहा कि जैविक खेती करके अपनी जमीन को उपजाऊ शक्ति बढ़ाकर पैदावार बढ़ाए। गो पालन करके दूध, मूत्र और गोबर के उपयोग के बारे में जानकारी दी।

भारतीय किसान संघ की बैठक सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इंटर कालेज केन पथ में हुई। अखिल भारतीय के कोषाध्यक्ष जुगुल किशोर ने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। कहा कि किसान स्वालम्बी बने। जैविक खेती करके अपनी जमीन को उपजाऊ शक्ति बढ़ाए। बुन्देलखण्ड में गो पालन करके दूध, मूत्र, गोबर आदि की उपयोगिता के बारे में बताया। कहा कि गाय का दूध अमृत है। फलदार पौध अमरुद, नीबू आदि व्यवसायिक कृषि करके आर्थिक रूप से समृद्ध बने। उपज का उचित मूल्य चाहिए। कहा कि आजादी के बाद से आज तक किसानों की अनदेखी की गई है। राष्ट्रहित में काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। शासन से मांग की गई कि बड़े किसानों का भी कर्ज माफ किया जाए। कहा कि बुन्देलखण्ड के किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से पदाधिकारी मिलेगें। जिसमें अन्ना पशुओं पर प्रतिबन्ध लगाने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराएंगे। इस मौके पर कमलेश सिंह, रामपाल, राधेश्याम, रामरतन, गुरुदेव, आरएन सिंह, राममनोहर, बलवान सिंह, दीनदयाल, अरविन्द गुप्ता आदि महोबा, हमीरपुर, कर्वी सहित जनपद के पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें