ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाबेटी की शादी के लिए रुपयों का इंतजाम न कर पाया तो दी जान

बेटी की शादी के लिए रुपयों का इंतजाम न कर पाया तो दी जान

बेटी की शादी के लिए रुपयों का इंतजाम न होने और आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने सोमवार की रात खेत में लगे बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह शौच के लिए ग्रामीणों ने देखा तो उसका शव फंदे से...

बेटी की शादी के लिए रुपयों का इंतजाम न कर पाया तो दी जान
हिन्दुस्तान टीम,बांदाTue, 13 Jun 2017 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

बेटी की शादी के लिए रुपयों का इंतजाम न होने और आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने सोमवार की रात खेत में लगे बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह शौच के लिए ग्रामीणों ने देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू कोतवाली के बेर्राव गांव निवासी बंशी (53)पुत्र रामआसरे मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके अपनी बेटी शोभा की शादी भी जिन दिल्ली में तय कर दी थी। 19 जून को उसके घर बारात आनी थी। रुपयों का इंतजाम न होने के कारण बंशी एक सप्ताह से परेशान था। वह सोमवार की रात घर के बाहर लेटा हुआ था। रात को किसी वक्त वह खेतों की तरफ चला गया। कुंजबिहारी के खेत में लगे बबूल के पेड़ में नाईलोन की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घरवालों की नींद खुली तो देखा तो बंशी चारपाई पर नहीं था। घरवालों ने यह आशंका जताई कि वह शौच के लिए गया होगा तो वापस आ जाएगा। इसी बीच खेत से घर लौट रहे ग्रामीणों ने देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। घर आए ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बंशी के घरवालों को दी। खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते घरवाले मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटे विनोद ने बताया कि बंशी के तीन पुत्र तीन पुत्रियां हैं। उसका पिता मेहनत मजदूरी करता था। बहन की शादी करनी थी। रुपयों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। इसे से परेशान होकर पिता ने फांसी लगाकर जान दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें