ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदादिवाली की रात दंपति को मारी गोली

दिवाली की रात दंपति को मारी गोली

मर्का गांव में दीपावली की रात घर में घुसकर ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बचाने को दौड़ी पत्नी के सीने में गोली मार दी गई। हमलावरों के बारे में पुलिस अनजान है। सीओ बबेरू ओम प्रकाश ने बताया कि...

दिवाली की रात दंपति को मारी गोली
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSat, 21 Oct 2017 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

मर्का गांव में दीपावली की रात घर में घुसकर ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बचाने को दौड़ी पत्नी के सीने में गोली मार दी गई। हमलावरों के बारे में पुलिस अनजान है। सीओ बबेरू ओम प्रकाश ने बताया कि घायल महिला का इलाज कानुपर में चल रहा है। मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

घटना गुरुवार की रात गांव मर्का में हुई। यह पूरा गांव दीवाली के जश्न में डूबा था। इसी बीच राममूरत तिवारी के घर हमलावर घुसे और घुसते ही हमलावरों ने राममूरत (45) के सीने में गोली मारी। पति को बचाने के लिए हमलावरों से उसकी पत्नी मीना (45) भिड़ गई। हमलावरों ने उसके सीने में भी गोली मार दी और मौके से भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। पहले तो लोगों ने समझा कि राममूरत तिवारी के घर आतिशबाजी हो रही है, लेकिन कोई हरकत न होने पर उसके भाई का परिवार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। उसका छोटा पुत्र बउवा मदद के लिए घर के अंदर से गुहार लगा रहा था। राममूरत की लाश के पास मीना कराह रही थी। आनन फानन में परिजन घायल मीना को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है। मृतक राममूरत के भाई रामस्वरूप तिवारी की तहरीर पर गांव के वरदानी, राकेश, पप्पू और महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसओ मर्का रामचरण पटेल ने बताया कि इन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

मर्का पुलिस रही बेपरवाह

मर्का थाने से कुछ दूरी पर हत्या की सूचना मिलने के बावजूद रात को एसओ मौके पर नहीं पहुंचे। बेपरवाही का आलम यह की रात 12 बजे मृतक की घायल पत्नी को बिना पुलिस सुरक्षा के परिजन और पड़ोसी अस्पताल ले गए। एसओ मर्का बताते है कि यहां बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं रहता है। यही वजह रही कि रात को उन्हें जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि थाने से फार्स मौके पर पहुंचा था।

तो हत्या का बदला लिया

मर्का में जिस राममूरत की हत्या हुई है वह तीन माह पहले ही गांव में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में जेल से बाहर आया था। उसे पड़ोस में रहने वाले उसके मत्रि अवधेश की हत्या में आरोपी बनाया गया था। पुलिस भी इसी बिंदु पर जांच कर रही है।

बेटे ने लगाई मदद की गुहार

मृतक राममूरत के परिवार पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसके 3 पुत्रों में 2 नेत्रहीन है। तीसरे पुत्र बउवा को घटना तब पता चली जब वह पिता के कमरे का टीवी बंद करने पहुंचा। वह बाकी भाइयों के साथ दूसरे कमरे में था। बताया कि धमाके की आवाज सुनी पर उसने समझा की पटाखों का शोर है।

हत्या में गहरी साजिश की आशंका

मर्का पुलिस ने मृतक राममूरत के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली पर उसे घटना में गहरी साजिश की बू नजर आ रही है। एसओ के मुताबिक जांच में गांव का ही एक शातिर रडार पर आया है जिसने फिल्मी तर्ज पर घटना को रहस्यमय बना दिया। हत्या के मामले में खुद बचने के लिए उसने साजिश रची। वह मृतक का मित्र है पर कुछ दिनों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उसने योजनाबद्व तरीके से उन लोगों को फंसाया जिनके एक परिजन की हत्या में वह व राममूरत आरोपी बने थे। एसओ ने दावा किया कि जल्द खुलासा होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें