ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाघरेलू कलह से परेशान वृद्धा ने खुदकुशी की

घरेलू कलह से परेशान वृद्धा ने खुदकुशी की

जसपुरा के बरेहटा गांव में घरेलू कलह से परेशान होकर खेत में सल्फास की गोलियां गटक ली। हालत खराब होने पर घरवालों को जानकारी हुई। महिला को आनन फानन में घरवाले उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों...

घरेलू कलह से परेशान वृद्धा ने खुदकुशी की
हिन्दुस्तान टीम,बांदाWed, 16 Aug 2017 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

जसपुरा के बरेहटा गांव में घरेलू कलह से परेशान होकर खेत में सल्फास की गोलियां गटक ली। हालत खराब होने पर घरवालों को जानकारी हुई। महिला को आनन फानन में घरवाले उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बरेहटा गांव निवासी जानकी (50) पत्नी स्वामीदीन मंगलवार को मवेशी लेकर खेत अपनी नातिन के साथ गई थी। नातिन की नजर बचाकर जानकी ने खेत में ही सल्फास की गोलियां गटक ली। जहर का असर होने के बाद जानकी अचेत हो गई। नातिन दौड़कर घर पहुंची और दादी के अचेत हो जाने के बारे में घरवालों को जानकारी दी। घरवाले खेत पहुंचे और जानकी को उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां पर उपचार के दौरान जानकी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। गांव वालों ने बताया कि बुधवार की सुबह सास-बहू में झगड़ा हो गया था। इसी के कारण जानकी ने सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें