ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाकार पेड़ से टकराई, तीन की हालत गंभीर

कार पेड़ से टकराई, तीन की हालत गंभीर

चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार डिग्री कॉलेज के चार कर्मचारी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों...

कार पेड़ से टकराई, तीन की हालत गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,बांदाFri, 23 Jun 2017 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार डिग्री कॉलेज के चार कर्मचारी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों की हालत देख उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में टेंपो और बाइक में भिड़ंत हो जाने से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अतरहट गांव निवासी अर्जुन (23) पुत्र शिवप्रसाद डिग्री कालेज में बाबू है। उनके साथ आरडी (60), शिवऔतार (45), संजीत अवस्थी (37) कॉलेज का प्रचार करने के लिए कार में सवार होकर जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर संजीत, आरडी और शिवऔतार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया। अर्जुन का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अतर्रा से सवारी भरकर टेंपो शुक्रवार की दोपहर बदौसा जा रही थी। संतोषी माता मंदिर के समीप बाइक और टेंपो में भिड़ंत हो गई। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक सवार घनश्या (22)पुत्र रामबहोरी ने बजरंगपुर फतेहगंज इसके अलावा टेंपो सवार राजू (35) पुत्र किशोरा निवासी बिसंडा रोड अतर्रा, रोहित (25) पुत्र रामशरण निवासी देवखेर, वीरेंद्र (30) पुत्र चुन्नू निवासी कल्याणपुर घायल हो गया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें