ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियापाक की फायरिंग में शहीद: बृजेन्द्र का परिवार बोला-सुबह 4 बजे मिली सूचना, पत्नी और बच्चों का रोकर बुरा हाल

पाक की फायरिंग में शहीद: बृजेन्द्र का परिवार बोला-सुबह 4 बजे मिली सूचना, पत्नी और बच्चों का रोकर बुरा हाल

जम्मू के आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में बलिया जिला के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के विद्याभवन नारायणपुर गांव का जवान वृजेन्द्र बहादुर सिंह शहीद हो गया। शुक्रवार को भोर...

पाक की फायरिंग में शहीद: बृजेन्द्र का परिवार बोला-सुबह 4 बजे मिली सूचना, पत्नी और बच्चों का रोकर बुरा हाल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,बलियाFri, 15 Sep 2017 02:54 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू के आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में बलिया जिला के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के विद्याभवन नारायणपुर गांव का जवान वृजेन्द्र बहादुर सिंह शहीद हो गया। शुक्रवार को भोर में जैसे ही खबर यहां तक आयी, शहीद के घर व गांव में कोहराम मच गया। घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए।

32 साल के शहीद वृजेन्द्र इससे पहले राजस्थान में तैनात थे। करीब एक साल पहले ही उनकी तैनाती अररिया सेक्टर में हुई थी। तब राजस्थान से पत्नी व दो बच्चों को घर पर ही छोड़ गए थे। पिता अशोक सिंह गांव पर ही खेती-बारी करते हैं।

शुक्रवार की भोर में करीब 4 बजे घर पर ख़बर आयी कि बृजेन्द्र शहीद हो गए हैं। बताया गया कि मध्य रात्रि में करीब एक बजे पाकिस्तान की ओर से फायरिंग शुरू हुई। दुश्मनों से मुकाबला करने में बृजेन्द्र ने अपनी जान गंवा दी। सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। जवान का शव देर शाम तक यहां पहुंचने की संभावना है।

24 घंटे में तीसरी बार फायरिंग
पाकिस्तान ने 24 घंटे में तीसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू के अखनूर क्षेत्र के परगवाल सेक्टर में ब्राह्मण बेला और रायपुर सीमा चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। ये गोलाबारी पाकिस्तान ने शाम 3.45 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में मोर्टार गोले दागे और बीएसएफ ने उसका जवाब दिया।

वहीं पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के मानकोट, सब्जियान और दिग्वार क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा स्थित भारतीय चौकियों पर दिन में 4 बजे के बाद फिर से गोलाबारी की थी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने हाल के दिनों में कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इस वर्ष पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम के उल्लंघन की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें