ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलिया'पूर्वांचल' का खाका तैयार, जल्द भेजेंगे प्रस्ताव : ओमप्रकाश

'पूर्वांचल' का खाका तैयार, जल्द भेजेंगे प्रस्ताव : ओमप्रकाश

बांसडीह (बलिया)। हिन्दुस्तान संवाद प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग व विकलांग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि अलग पूर्वांचल राज्य का खाका तैयार हो चुका है। इसे जल्द ही केन्द्र सरकार के पास...

'पूर्वांचल' का खाका तैयार, जल्द भेजेंगे प्रस्ताव : ओमप्रकाश
हिन्दुस्तान टीम,बलियाWed, 16 Aug 2017 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बांसडीह (बलिया)। हिन्दुस्तान संवाद प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग व विकलांग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि अलग पूर्वांचल राज्य का खाका तैयार हो चुका है। इसे जल्द ही केन्द्र सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा। चूंकि दोनों जगह भाजपा नेतृत्व वाली सरकार है, लिहाजा इसे जल्द पास भी कराने का प्रयास होगा। कहा कि अलग राज्य का गठन किये बिना पूर्वांचल के जिलों का बुनियादी विकास संभव नहीं है। बुधवार को रागिनी के गांव बजहां पहुंचे राजभर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। हालांकि अलग राज्य बनाने के लिए क्या खाका तैयार किया गया है, इसके विभिन्न पहलुओं को बताने से इंकार करते हुए राजभर ने कहा कि जल्द ही इसे प्रदेश सरकार अपनी मंजूरी देकर केन्द्र सरकार को भेजेगी। उल्लेखनीय है कि अलग पूर्वांचल राज्य का गठन भारतीय समाज पार्टी (भासपा) का मुद्दा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव या उससे पहले के चुनावों में भी पार्टी इसे मजबूती से उठाती रही है। ओमप्रकाश राजभर फिलहाल इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। मऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भी ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया था कि सरकार बनते ही पूर्वांचल राज्य का गठन किया जायेगा। इसके अलावा भी अन्य कई मौकों पर भी उन्होंने अलग राज्य की बात को मजबूती से रखा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें