ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाकूड़ा निस्तारण व जल निकासी का इंतजाम नहीं

कूड़ा निस्तारण व जल निकासी का इंतजाम नहीं

ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने बैरिया में समस्याओं का अम्बार है। न साफ-सफाई की माकूल व्यवस्था है और न ही बिजली-पानी की। कूड़ा फेंकने का न कोई स्थान हैं न उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिये...

कूड़ा निस्तारण व जल निकासी का इंतजाम नहीं
हिन्दुस्तान टीम,बलियाThu, 22 Jun 2017 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने बैरिया में समस्याओं का अम्बार है। न साफ-सफाई की माकूल व्यवस्था है और न ही बिजली-पानी की। कूड़ा फेंकने का न कोई स्थान हैं न उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिये कोई गाड़ी। गांव के भीतर जाने वाले रास्ते व तहसील मार्ग पर कूड़ा पसरा है। बैरिया कस्बे का कोई भी मार्ग ऐसा नही हैं जिस पर जल निकासी कि समस्या न हो। कस्बा के निवासी संतोष तिवारी, भरत प्रसाद तारकेश्र प्रसाद, चतुरानन्द तिवारी का कहना है कि जल निकासी एक गंभीर समस्या बन गयी है। बैरिया सब्जी बाजार से कुंवर बस्ती होते हुए कस्बे में जाने वाले मुख्य मार्ग पर हल्की बरसात होने पर भी आना-जाना कठिन होता है। इस मार्ग पर लगभग 100 मीटर की लम्बाई में पानी भर जाता है। पंचायत का गड़हा भी हमेशा जलकुम्भी से भरा रहता है। यदि जल निकासी की इंतजाम नहीं हुआ तो इस मार्ग पर चलना कठिन हो जायेगा। उधर, बढ़ईया टोला से गोंहिया टोला जाने वाले मार्ग का भी बुरा हाल है। इस मार्ग पर भी जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। बहुत पहले बढ़ईया टोला के सामने एक पुलिया हुआ करती थी। उस पुलिया से आसानी से बढ़ईया टोला का पानी सड़क पार कर जाता था। कुछ साल पहले यह पुलिया बंद हो गयी। अब मुहल्ले के पानी के निकलने का कोई रास्ता नहीं है। आलम यह है कि हल्की बरसात भी लोगों के आवागमन में मुसीबत पैदा कर देती है। ग्रामीणों ने डीएम से अपील की है कि समस्या का समाधान विभागीय अधिकारियों से करायें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें