अभाविप ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मालगोदाम चौराहे पर पं. बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। कार्यालय पर हुई बैठक में परिषद ने रोहिंग्या मुसलमानों को भारत से बाहर...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मालगोदाम चौराहे पर पं. बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। कार्यालय पर हुई बैठक में परिषद ने रोहिंग्या मुसलमानों को भारत से बाहर करने की मांग की। साथ ही उनकी वकालत करने वाली बंगाल की सीएम पर आक्रोश जताया। विभाग संयोजक राकेश कुमार गुप्त 'सोनू' ने कहा कि भारत सदियों से पूरे विश्व के लोगों को अपने में समाहित करता रहा है। इसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ा है। वोट बैंक की राजनीति में कुछ दल व नेता देश की सुुरक्षा व सम्मान को दांव पर लगा रहे हैं। इससे समझौता नहीं किया जा सकता। इस मौके पर एससी कालेज छात्रसंघ के अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव, संदीप पाडेय, नवीन तिवारी, आनन्द सिंह, दुर्गेश गुप्त, राकेश मोहन यादव, हर्षित त्रिपाठी, अनिल गुप्त, संजय गुप्त, पिंटू राय, टुना चौहान, अमन तिवारी, मनीष पांडेय, अंकित तिवारी, संजय गुप्त, गोलू सिंह, अजय, इमरान खान, अभिनन्दन यादव आदि थे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हरेन्द्र नाथ मिश्र व संचालन नगर मंत्री शिवम मिश्र ने किया।