ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतबागपत नाव हादसा: 21 लोगों की डूबने से हुई थी मौत, इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज, VIDEO

बागपत नाव हादसा: 21 लोगों की डूबने से हुई थी मौत, इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज, VIDEO

हरियाणा-बागपत सीमा पर हुए नाव हादसे में नाविक और 50 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि गुरुवार सुबह किसान और मजदूरों से भरी नाव डूबने से 20 लोगों की मौत हो गई...

बागपत नाव हादसा: 21 लोगों की डूबने से हुई थी मौत, इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज, VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम,बागपतFri, 15 Sep 2017 02:06 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा-बागपत सीमा पर हुए नाव हादसे में नाविक और 50 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि गुरुवार सुबह किसान और मजदूरों से भरी नाव डूबने से 20 लोगों की मौत हो गई थी। 

इस नाव में हादसे के वक्त 50 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में घायलों को इलाज के लिए मेरठ से हायर सेंटर रेफर किया गया था। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतक आश्रतों को दो-दो लाख की मदद का ऐलान किया।

अफसरों के लेट पहुंचने पर भड़का जनाक्रोश-
बागपत-हरियाणा सीमा पर काठा गांव के पास जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां से बागपत जिला मुख्यालय की दूरी सिर्फ छह किमी है। इसके बाद भी प्रशासन और पुलिस के अफसर तुरंत मौके पर नहीं पहुंचे। डीएम भवानी सिंह खंगारोत 9 बजे और प्रभारी एसपी राजवीर सिंह करीब साढ़े 9 बजे हादसे की जगह पर आए। उस समय तक गोताखोर कई शव नदी से निकाल चुके थे। अफसरों के कई घंटे देरी से मौके पर आने से गुस्साए गांववालों ने डीएम-प्रभारी एसपी को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। अफसरों ने उस समय समझा-बुझाकर लोगों को शांत कर दिया और अपनी मौजूदगी में बचाव कार्य कराने लगे। कुछ ही देर बाद ही सैकड़ों की संख्या लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर पहुंचकर जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़, पथराव और आगजनी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया। अफसरों से हाथापाई और मारपीट पर की। अफसर वहां से जान बचाकर भागे। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। 

ऐसे हुआ हादसा-
गुरुवार की सुबह भी तकरीबन 6:30 बजे 60 के करीब महिला और पुरुष यमुना पार करके हरियाणा जाने के लिए नाव में सवार हुए थे कि थोड़ी दूर चलने के बाद ही अचानक नाव डगमगाकर यमुना में पलट गई। बताया जाता है कि नाव में सवार लगभग 20 लोग तो तैरकर बाहर निकल आए जबकि अन्य यमुना नदी में ही समा गए। 

घटना की सूचना पाकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों की खोजबीन शुरू कर दी गई।  अभी तक 9 शवों को निकाला जा चुका है जबकि कई दर्जन लोग अभी भी लापता हैं जिनकी यमुना में तलाश की जा रही है। उधर घटना के कई घंटे बाद भी जब अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो गुस्साये लोगों ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे जाम कर दिया।  फिलहाल यमुना नदी में गोताखोर ग्रामीण खोज बीनकर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें