ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतबैटरी की प्लेट बनाने की फैक्ट्री से लाखों का सामान चोरी

बैटरी की प्लेट बनाने की फैक्ट्री से लाखों का सामान चोरी

नगर के औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार की रात बैटरी की प्लेट बनाने की फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार की पीड़ित को जानकारी हुई तो उसने चोरों के खिलाफ तहरीर...

बैटरी की प्लेट बनाने की फैक्ट्री से लाखों का सामान चोरी
हिन्दुस्तान टीम,बागपतFri, 11 Aug 2017 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार की रात बैटरी की प्लेट बनाने की फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार की पीड़ित को जानकारी हुई तो उसने चोरों के खिलाफ तहरीर दी। नगर की न्यू रामनगर कालोनी के रहने वाले ओमपाल पुत्र दिलावर की नगर के औद्योगिक क्षेत्र में बैटरी की प्लेट बनाने की फैक्ट्री है। गुरुवार की रात चोरों ने उनकी फैक्ट्री का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह ओमपाल फैक्ट्री पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। व्यापारियों ने चोरी की घटना के जल्द खुलासे की मांग की। कोतवाल हरेराम सिंह ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। फोटो 11 बाग 51 शुक्रवार को बड़ौत में फैक्ट्री में बिखरे सामान को दिखाते लोग।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें