ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतहाईवे पर दो कार भिडी, छह घायल

हाईवे पर दो कार भिडी, छह घायल

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित कलक्ट्रेट के पास दो कारों की टक्कर में महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बागपत...

हाईवे पर दो कार भिडी, छह घायल
हिन्दुस्तान टीम,बागपतThu, 21 Sep 2017 12:55 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित कलक्ट्रेट के पास दो कारों की टक्कर में महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बागपत निवासी सादिक परिवार के साथ कार में सवार होकर बागपत से बड़ौत के लिए जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित कलक्ट्रेट के पास सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। कार में सवार सादिक के अलावा सईद, अय्यूब और दूसरी कार में सवार मनोरमा, पूजा, विनीत आदि घायल हो गए। हादसे में दोनों कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें