रोडवेज बसों में वाईफाई से स्मार्ट फोन चलाएंगे मुसाफिर
परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को खुशखबरी है। परिवहन निगम रोडवेज बसों में अब फ्री वाईफाई की सुविधा देगा। इसके अलावा बदायूं डिपो परिसर भी वाईफाई से लैस किया जाएगा। अगर सब कुछ सही...
परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को खुशखबरी है। परिवहन निगम रोडवेज बसों में अब फ्री वाईफाई की सुविधा देगा। इसके अलावा बदायूं डिपो परिसर भी वाईफाई से लैस किया जाएगा। अगर सब कुछ सही रहा तो यात्रियों को जल्द वाईफाई सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।परिवहन निगम यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधाएं देने का भरकस प्रयास कर रहा है। इसी के तहत डिपो परिसर के अलावा यात्रियों को बसों में स्मार्ट फोन चलाने के लिए नि:शुल्क वाईफाई सुविधा देने का निर्णय लिया है। जल्द ही बदायूं, बरेली और पीलीभीत बस स्टेशन पर यात्रियों को वाईफाई की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए मुख्यालय से ठेका हो गया है। डिपो को वाई फाई से लैस करने की जिम्मेदारी बॉम्बे की एक कंपनी को दी गई है। इसके साथ ही बसों में भी वाईफाई शुरू की जाएगी। इसके लिए बसों में एक डिवाइस लगाई जाएगी। यात्री का फोन बस में घुसने के बाद स्वता: ही वाईफाई से जुड़ जाएगा। सबसे पहले रैपिड बसें, लोहिया बसें जोड़ी जाएगी। इसके बाद अन्य बसों में भी वाईफाई सुविधा देने की प्लानिंग है।इनकी सुनिए-डिपो परिसर के साथ ही रोडवेज बसों में भी यात्रियों को वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। इसकी कवायद शुरू हो चुकेगी। जल्द यात्रियों को वाईफाई सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।अताउर रहमानप्रधान प्रबंधक तकनीकि लखनऊ/ नोडल अफसर बरेली