ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंपुरानी रंजिश में हत्यारोपी की गोली मारकर हत्या, एक घायल

पुरानी रंजिश में हत्यारोपी की गोली मारकर हत्या, एक घायल

कोतवाली क्षेत्र में दातागंज-प्रसिद्धपुर मार्ग पर शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते तमंचों से जमकर फायरिंग हुई। घटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरे पक्ष का एक युवक घायल है। मृतक युवक...

पुरानी रंजिश में हत्यारोपी की गोली मारकर हत्या, एक घायल
Center,BareillySat, 27 May 2017 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र में दातागंज-प्रसिद्धपुर मार्ग पर शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते तमंचों से जमकर फायरिंग हुई। घटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरे पक्ष का एक युवक घायल है। मृतक युवक भी हत्या के एक मामले में आरोपी था। दिनदहाड़े हुई फायरिंग में मृतक के साथ जा रही उसका साथी घायल हो गया। एसपी सिटी ने फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। शाम के समय एसएसपी ने भी घटनास्थल पर जाकर जानकारी की। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सथरा बरैनिया निवासी करीब 26 वर्षीय युवक करण गुप्ता पुत्र हरद्वारी की दातागंज के प्रसिद्धपुर निवासी रणवीर और धर्मवीर फौजी से रंजिश चल रही है। शुक्रवार को करन गुप्ता दातागंज जा रहा था। प्रसिद्धपुर-दातागंज मार्ग पर करन गुप्ता की प्रसिद्धपुर के पास रणवीर और धर्मवीर फौजी से टकराव हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों में तमंचों से जमकर फायरिंग हुई। संघर्ष के दौरान मारपीट भी हुई। घटना में करन गप्ता के पेट में गोली लगी उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि रणवीर घायल है। दिन दहाड़े हुए फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक हमलावर पक्ष के कई लोग वहां से फरार हो चुके थे। एसपी सिटी जुगल किशोर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शाम के समय एसएसपी चन्द्रप्रकाश ने भी मौका मुआयना किया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के फुफेरे भाई रतनेश ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। करण गुप्ता पर हैं मुकदमे -पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश में गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए सथरा निवासी करन गुप्ता पर उसहैत थाने में हत्या और हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में भी करन पर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच बरेली कर रही है जांच -एसपी सिटी ने बताया कि करण गुप्ता और धर्मवीर फौजी, रणबीर के बीच रंजिश वर्ष 2014 से चल रही है। वर्ष 2014 में धर्मवीर फौजी के परिवार की किसी महिला के मोबाइल पर मैसेज जाने के बाद से झगड़ा शुरु हुआ था। पुरानी रंजिश में 307 व 302 के मुकदमे पहले लिखे गए हैं। इन मुकदमों की जांच बरेली क्राइम ब्रांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें