ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंमहिला को बंधक बनाकर घर में डाली डकैती

महिला को बंधक बनाकर घर में डाली डकैती

असलाहधारी आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने शनिवार देर रात एक घर में धाबा बोल दिया। घर में सो रही महिला को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया और घर में बक्से में रखी नगदी, जेवरात समेत करीब एक लाख रुपए का माल...

महिला को बंधक बनाकर घर में डाली डकैती
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSun, 20 Aug 2017 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

असलाहधारी आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने शनिवार देर रात एक घर में धाबा बोल दिया। घर में सो रही महिला को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया और घर में बक्से में रखी नगदी, जेवरात समेत करीब एक लाख रुपए का माल लूट लिया। परिजनों की जाग हुई तो बदमाश ने फायरिंग करते हुए फरार हो गए। महिला के पति ने एक नामजद समेत सात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका।घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज वारदात कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर हज्जामपुर में घाटित हुई है। गांव निवासी राजकुमार पुत्र भूप सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात अपने घर की छत पर सो रहा था और पत्नी सोनवती बच्चों के साथ नीचे घर में सो रही थी। इसी दौरान देर रात में महिला को किसी की आहट हुई तो वह जाग कर इधर उधर देखने लगी। अचानक घर में मौजूद बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर डरा धमका कर बंधक बना लिया। जब महिला ने बदमाशों की विरोध किया तो महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद कमरे में रखा बक्सा जिसमें 20 हजार की नगदी, सोने की चेन, एक हसली, कंगन, रेशमपट्टी, टीका समेट लिया। पीड़ित की पत्नी के मुताबिक घर में घुसे बदमाशों की संख्या सात थी। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाकर पति को उठाया, जाते समय शोर सुनाते ही फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसने एक आरोपी को पहचान लिया जो गांव का ही रहने वाला है। घटना की सूचना पर सुबह कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इधर गांव के बाहर ग्रामीणों को लूटा हुआ खाली बक्सा मिला है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को एक नामजद करते हुए सात अज्ञात डकैतों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें