ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंगाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए

गोरक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गाय को राष्टीय पशु घोषित करने और गो पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस पहल शुरू करने की मांग की। रविवार को भूड़ बिसौली चौराहे पर गोरक्षा...

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 21 Aug 2017 12:26 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गाय को राष्टीय पशु घोषित करने और गो पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस पहल शुरू करने की मांग की। रविवार को भूड़ बिसौली चौराहे पर गोरक्षा को लेकर जनसभा की गई। इसमें राष्टीय अध्यक्ष ने कहा कि गाय का हमारे जीवन में अधिक महत्व है। उसके मल, मूत्र, दूध सभी औषधीय हैं। सम्मेलन में दुष्यंत मिश्रा गौरक्षक दल ब्राह्मण महासभा का मंडल अध्यक्ष एवं जोगराज मोर्य को मोर्य महासभा का अध्यक्ष मनोनीत किया। सुनेश कुमार को प्रदेश सचिव एवं सजीव कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। पुष्पेंद्र शर्मा, राकेश दीक्षित, रवि यादव मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें