ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़राहुल-अखिलेश डिप्रेशन के शिकार: केशव मौर्य

राहुल-अखिलेश डिप्रेशन के शिकार: केशव मौर्य

राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गोरखपुर की घटना पर विपक्षी दलों पर हमला करने के जवाब में कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव डिप्रेशन के शिकार हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव में जनता ने क्यों...

राहुल-अखिलेश डिप्रेशन के शिकार: केशव मौर्य
आजमगढ़। निज संवाददाताSun, 20 Aug 2017 03:41 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गोरखपुर की घटना पर विपक्षी दलों पर हमला करने के जवाब में कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव डिप्रेशन के शिकार हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव में जनता ने क्यों वोट नहीं दिया। इससे दोनों नेता तनाव ग्रस्त हैं। इससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में गंदगी, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी,भूमाफिया संभव नहीं हैं। 

डिप्टी सीएम नगर के रैदोपुर हरिजन बस्ती में सफाई अभियान की औपचारिक शुरूआत करने के बाद बस्ती के बाहर राज्यकर्मचारियों की कालोनी में स्वच्छता मिशन अभियान पर आयोजत सभा को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने स्वच्छ प्रदेश,स्वस्थ प्रदेश का संकल्प दोहराते हुए कहा कि गंदगी से ही बीमारी होती है। गोरखपुर में घटी घटना के पीछे गंदगी ही मुख्य कारण है। ऐसे में उन्होंने गंदगी के खिलाफ जंग शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने राहुल,अखिलेश और मायावती पर प्रहार करते हुए कहा कि अभी चार माह ही सरकार को हुए हैं। अखिलेश यादव हिसाब मांगने चले हैं। सरकार भ्रष्टाचार,गुंडागर्दी,भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ती है,तो तीनों नेताओं को दर्द होता है। 

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने गरीबों को भी नहीं छोड़ा। उनकी जमीन और मकान पर कब्जा कर लिया गया। जबकि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों,बेरोजगारों की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। शहरी क्षेत्रों में चार करोड़ परिवार चिन्हित कर शौचालय बनवाए जा रहे हैं। ढाई लाख सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया। प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया। 10 लाख गरीबों को आवास देने का लक्ष्य तय किया गया है। सड़कों के किनारे नाली निर्माण की व्यवस्था की गई है। 

इससे पूर्व पत्रकारों से बातचीत में अस्पतालों में सफाई न होने का विपक्षी दलों के आरोप पर उन्होंने कहा कि गोखपुर में हादसा होने पर राहुल गांधी पिकनिक मनाने जाते हैं। उन्होंने ट्रेन हादसे को दुखद बताया। प्रदेश में बाढ़ के संकट से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों को बचाव और राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें