ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़एफआईआर पर आंदोलित हुए प्रधान संग सचिव, वीडीओ

एफआईआर पर आंदोलित हुए प्रधान संग सचिव, वीडीओ

फर्जीवाड़े के आरोप में एफआईआर दर्ज कराए जाने से आंदोलित हुए प्रधानों के साथ ग्राम पंचायत अधिकारियों (सचिव), ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ),सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) और तकनीकी सहायकों ने शुक्रवार को...

एफआईआर पर आंदोलित हुए प्रधान संग सचिव, वीडीओ
आजमगढ़। निज संवाददाताFri, 15 Sep 2017 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्जीवाड़े के आरोप में एफआईआर दर्ज कराए जाने से आंदोलित हुए प्रधानों के साथ ग्राम पंचायत अधिकारियों (सचिव), ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ),सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) और तकनीकी सहायकों ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से विकास भवन के समक्ष जिला प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। 

ग्राम प्रधान संघ के महासचिव डा.राजेश सिंह ने कहा कि जांच एक संवैधानिक प्रक्रिया है। इसे रोका नहीं जा सकता है। किसी के खिलाफ  स्पष्टीकरण लेने के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।  मगर बदले की भावना से ग्राम प्रधानों, सचिवों को जेल भेजने की साजिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा जिला प्रशासन के तानाशाही एवं उत्पीड़न से ग्राम पंचायतों के विकास से जुड़े ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक स्तर तक के अधिकारियों, कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है। एक पक्षीय कार्रवाई कर सीधे एफआईआर करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रधान संघ की ओर से भी कमेटी गठित कर आरोपित प्रधानों, सचिवों की ग्राम पंचायतों का दौरा किया जाएगा। मौके पर हकीकत जानी जाएगी। 

उन्होंने कहा एफआईआर से ग्राम प्रधान भयभीत हैं। ऐसे माहौल में विकास कार्य नहीं कराए जा सकते हैं। जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि किसी को भी जबरदस्ती फंसाया गया,तो पूरे प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। 

ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि प्रधानों और सचिवों पर एफआईआर दर्ज करना दुर्भाग्य पूर्ण है। शासन-प्रशासन के रवैये से पूरे प्रदेश में आपातकाल जैसे हालात हैं। समस्या का समाधान होने पर धरना जारी रहेगा। 

धरने में मुख्य रूप से ग्राम्य विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश शुक्ला,शांतिशरण सिंह, महबूब आलम, हरेंद्र पाठक, दुर्गा राय, सभानरायन सिंह, ग्राम प्रधान विजई यादव, बृजेश सिंह, बच्चा सिंह, धीरेंद्र सिंह, रिंकू यादव, पूरन यादव, तेजबहादुर सिंह, सुबाष यादव, चंद्रभान यादव, बालचंद यादव, लालसा, राधेश्याम राजभर, लालचंद, रमेश सिंह,कैलाश सिंह,रणधीर सिंह सहित हजारों लोगों ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह ने की और संचालन शांति शरण सिंह ने किया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें