ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़बार एसोसिएशन के लालजी अध्यक्ष व संजय बने मंत्री

बार एसोसिएशन के लालजी अध्यक्ष व संजय बने मंत्री

दि बार एसोसिएशन लालगंज के पदाधिकारियों व सदस्यों के चुनाव के बाद शुक्रवार को मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर लालजी सिंह व मंत्री पद पर संजय कौशिक विजयी घोषित हुये। वहीं एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो...

बार एसोसिएशन के लालजी अध्यक्ष व संजय बने मंत्री
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Fri, 23 Jun 2017 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

दि बार एसोसिएशन लालगंज के पदाधिकारियों व सदस्यों के चुनाव के बाद शुक्रवार को मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर लालजी सिंह व मंत्री पद पर संजय कौशिक विजयी घोषित हुये। वहीं एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, दो सहमंत्री, एक कोषाध्यक्ष पद के पदाधिकारी विजयी रहे। सदस्य पद पर छह प्रत्याशी निर्विरोध विजेता घोषित हुये। दि बार एसोसिएशन लालगंज के चुनाव में गुरुवार को वकीलों ने अपने मत का प्रयोग किया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे लाइब्रेरी हाल में चुनाव अधिकारी की देखरेख में मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद व मंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों के बीच टक्कर हुई। अध्यक्ष पद के लिए कुल 84 मतो में से लालजी सिंह को 52 मत व हरिनारायण सिंह को 32 मत मिले। वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने लालजी सिंह को विजयी घोषित किये। इसी प्रकार मंत्री पद के लिए कुल 84 मतो में इन्द्रभानु चौबे को 40 व संजय कौशिक को 44 मत प्राप्त हुये। इस प्रकार संजय कौशिक को विजयी घोषित किया गया। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आनंद कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद के लिए देवेन्द्र नाथ पांडेय व विनय चतुर्वेदी, सहमंत्री पद के लिए अरविंद कुमार सिंह व रविन्द्र प्रताप चौहान तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार पांडेय को विजयी घोषित किया गया। वहीं सदस्य पद के लिए रतन कुमार, कृष्णकुमार विश्वकर्मा, विनोद कुमार सिंह चौहान, विजय बहादुर प्रजापति, कृष्ण कुमार मोदनवाल, हिमांशु सिंह को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। चयनित पदाधिकारियों व सदस्यों को वकीलों ने बधाई देते हुए माल्यार्पण किये। इस मौके पर चुनाव अधिकारी विनय शंकर राय, वरिष्ठ समिति के सदस्य समर बहादुर सिंह, लालजीत यादव, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, रामअनुज यादव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें