ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़हर मोर्चे पर फेल हैं केंद्र व प्रदेश सरकार: बलराम

हर मोर्चे पर फेल हैं केंद्र व प्रदेश सरकार: बलराम

सपा के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद जनपद में पहली बार आगमन होने पर एमएलसी बलराम यादव का बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश व...

हर मोर्चे पर फेल हैं केंद्र व प्रदेश सरकार: बलराम
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Wed, 18 Oct 2017 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद जनपद में पहली बार आगमन होने पर एमएलसी बलराम यादव का बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इस सरकार के कार्यकाल में सभी विकास योजनाएं ठप पड़ी हुई है।

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने न तो विकास के लिए अभी तक कोई भी योजना तैयार नहीं की। अखिलेश शासनकाल में जिस विकास योजनाओं पर कार्य चल रहा था वह भी प्रर्याप्त धन न मिलने के कारण बंद हो गया है। मोदी के विदेश नीति से आज पड़ोसी देश भी किसी भी स्थिति में हमारे साथ नहीं खड़ा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी है उस दायित्व को निर्वहन करने का कार्य करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, वसीम अहमद, नफीस अहमद, बेचई सरोज, श्याम बहादुर यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें