ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाऔरैया में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान को गोली मारी

औरैया में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान को गोली मारी

चुनावी रंजिश को लेकर हमलावरों ने प्रधान को गोली मार दी। गोली प्रधान के पेट में लगी। जिससे वह गिरकर जमीन पर तड़पने लगा। सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए। और घटना के बाबत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते...

औरैया में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान को गोली मारी
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSun, 30 Jul 2017 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनावी रंजिश को लेकर हमलावरों ने प्रधान को गोली मार दी। गोली प्रधान के पेट में लगी। जिससे वह गिरकर जमीन पर तड़पने लगा। सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए। और घटना के बाबत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंच गए। और सरकारी जीप से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने घायल प्रधान को कानपुर रेफर कर दिया। धीरेंद्र कठेरिया उर्फ डीके पुत्र रमाकांत औरैया कोतवाली के जलोखर गांव के प्रधान हैं। रविवार को पास के ही गांव गाजीपुर निवासी आशाराम के यहां तेरहवीं थी। उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह रविवार दोपहर बाइक से निकले थे। बाइक से वह भैरोपुर भट्ठा के समीप पहुंचे थे कि बाइक सवार हमलावर आए। और प्रधान ओवरटेक करते हुए गोली मार दी। गोली प्रधान के पेट में लगी। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। और घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ भास्कर वर्मा, कोतवाल संतोष मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और घायल प्रधान को सरकारी जीप से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उधर, घटना की सूचना प्रधान के घर में होते ही कोहराम मच गया। घर के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बड़ी संख्या में गांव के लोग भी अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने घायल प्रधान का प्राथमिक इलाज कर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। हादसे से प्रधान के परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पीड़ित की ओर से हमलावर गांव के ही बताए जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें