ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा के हसनपुर में सांड के हमले में तीन किसानों की मौत, छह गंभीर

अमरोहा के हसनपुर में सांड के हमले में तीन किसानों की मौत, छह गंभीर

अमरोहा के हसनपुर में आवारा सांड के हमले में तीन किसानों की मौत हो गई जबकि छह ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार की हालत गंभीर बनी है। खूनी सांड की वजह...

अमरोहा के हसनपुर में सांड के हमले में तीन किसानों की मौत, छह गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाMon, 04 Sep 2017 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा के हसनपुर में आवारा सांड के हमले में तीन किसानों की मौत हो गई जबकि छह ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार की हालत गंभीर बनी है। खूनी सांड की वजह से चार गांवों में दहशत फैली हुई है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दयावली खालसा निवासी 65 वर्षीय भगवत सोमवार सुबह करीब 8 बजे गांव के नजदीक खेत से हरा चारा लेने गया था। अचानक वृद्ध पर सांड ने हमला बोल दिया। पैने सींगों के प्रहार से पेट फाड़ डाला। भगवत की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद खूनी सांड गांव में घुस गया। दरवाजा रहित घर में बैठी 55 वर्षीय अनारो व 45 वर्षीय सेठ का पेट फाड़ दिया। शौच के लिए जंगल जा रहे पड़ोसी गांव चक की मढैया निवासी ब्रह्म पर हमला बोलकर बुरी तरह घायल कर दिया। मटेना निवासी कलुआ को सींगों से मरणासन्न कर दिया। बुआ के घर आए नौगांवा क्षेत्र के गांव मुराठ निवासी पप्पू को बुरी तरह जख्मी कर दिया। गांव के नजदीक वन विभाग के जंगल में पशु चरा रहे गागांचोली मिलक निवासी 60 वर्षीय रामभरोसे का पेट फाड़ दिया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने एसडीएम गंभीर सिंह को निर्देशित किया कि सांड को जल्द पकड़वाएं। डीएम व एसपी को भी पूरे मामले से अवगत कराते हुए इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही की गुजारिश की। लेकिन शाम 5 बजे तक भी इस संबंध में प्रशासन व पशुपालन विभाग की ओर से कोई कोशिश नहीं की गई थी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें