बैंक का बजा सायरन, मचा हडकंप
प्रथमा बैंक शाखा में अचानक सायरन बजने से हड़कंप मच गया। सूचना के डेढ घंटे बाद फील्ड आफिसर मौके पर पहुंचे। सब कुछ सामान्य देखकर राहत की सांस ली। इस दौरान पुलिस व भीड़ मौके पर जुटी रही। शुक्रवार की देर...
प्रथमा बैंक शाखा में अचानक सायरन बजने से हड़कंप मच गया। सूचना के डेढ घंटे बाद फील्ड आफिसर मौके पर पहुंचे। सब कुछ सामान्य देखकर राहत की सांस ली। इस दौरान पुलिस व भीड़ मौके पर जुटी रही। शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे कस्बा स्थित प्रथमा बैंक का सायरन बज उठा। बैंक में सायरन की आवाज सुनकर आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। फील्ड आफिसर राजेंद्र सिंह व पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी कुछ देर में ´पहुंच गई। लेकिन फील्ड आफिसर नहीं पहुंचे। पुलिस ने बैंक के चारों ओर घूम देखा, तो सब कुछ ठीकठाक मिला। गेट पर भी ताला लगा हुआ है। करीब डेढ घंटे बाद पहुंचे फील्ड आफिसर ने बैंक का गेट खोला, तो उसमें धुंध थी। इसके अतिरिक्त सभी कुछ सामान्य था। बैंक को सुरक्षित देखकर पुलिस व बैंक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। फील्ड आफिसर राजेंद्र सिंह ने बताया कि शाम के समय तेज हवा चली थी। खिड़कियों के रास्ते धुंध बैंक में घुस गई होगी। धुंध से ही बैंक का सायरन बजा है।