ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाखाता की सलोनी जापान में पेश करेगी विज्ञान मॉडल

खाता की सलोनी जापान में पेश करेगी विज्ञान मॉडल

इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत एएसएम मार्डन एकेडमी खाता की छात्रा और किसान की बेटी सलोनी शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित अपने मॉडल को जापान में पेश करेगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी से उसे सम्मानित किया...

खाता की सलोनी जापान में पेश करेगी विज्ञान मॉडल
Center,MoradabadSat, 27 May 2017 12:26 AM
ऐप पर पढ़ें

इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत एएसएम मार्डन एकेडमी खाता की छात्रा और किसान की बेटी सलोनी शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित अपने मॉडल को जापान में पेश करेगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी से उसे सम्मानित किया शनिवार को वह दिल्ली से जापान के लिए रवाना होगी। उसका मॉडल यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने संबंधी विषय पर है। केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंटर कालेजों में छात्र छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना का संचालन किया जा रहा है। इसमें कत्रा 6 से 10 तक के विज्ञान विषय के मेधावी छात्र छात्राओं को विज्ञान का मॉडल बनाने के लिए पांच हजार रुपए की धनराशि दी जाती है। पहले जिला स्तर, फिर राज्य स्तर और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन कर नए विषयों के मॉडलों का चयन किया जाता है। इसी क्रम में अमरोहा के करीबी गांव खाता के एएसएम मार्डन एकेडमी की कक्षा 10 की छात्रा सलोनी शर्मा ने वर्ष 2015 में विद्युत उत्पादन का मॉडल तैयार किया। उसने ट्रांसपोर्ट की सहायता से बिना किसी व्यय के यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया। इस मॉडल के साथ सलोनी ने जनपदीय स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। चयनित होने के बाद राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लखनऊ में प्रतिभाग किया। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में चयनित होने के बाद नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। इस प्रदर्शनी में चयनित होने के बाद उसे 2016 में जापान जाने का अवसर प्राप्त हुआ। परंतु आयु कम होने के कारण जापान नहीं जा सकी। अब आयु पूर्ण होने पर 2017 में वह 27 मई को दिल्ली से जापान के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ रवाना होगी। वह जापान में आयोजित विज्ञान प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेगी। उसके पिता दीपक शर्मा गांव खाता में खेती करते हैं। शनिवार को उसे कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने सलोनी की हौसलाअफजाई की और अन्य छात्र छात्राओं को उससे प्रेरणा लेने को प्रेरित किया। उन्होंने योजना से संबंधित अधिकारियों को भी बधाई दी। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त, इंस्पायर अवार्ड योजना के प्रभारी खुर्शीद हैदर जैदी, एएसएम मार्डन एकेडमी खाता के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या आभा रस्तोगी, डिप्टी कलेक्टर अशोक मौर्य आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें