ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में भक्ति की बही बयार, झूमे श्रद्धालु

अमरोहा में भक्ति की बही बयार, झूमे श्रद्धालु

श्री हरे कृष्ण प्रचार समिति की ओर से भक्तमाल कथा में कथा वाचक बाबा चित्र विचित्र महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की सेवा में जिस का मन लग गया। तो मानो वह भवसागर पार हो गया। प्रभु की आराधना से बड़ा...

अमरोहा में भक्ति की बही बयार, झूमे श्रद्धालु
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 13 Sep 2017 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री हरे कृष्ण प्रचार समिति की ओर से भक्तमाल कथा में कथा वाचक बाबा चित्र विचित्र महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की सेवा में जिस का मन लग गया। तो मानो वह भवसागर पार हो गया। प्रभु की आराधना से बड़ा कोई और सुख नहीं है। संगीतमय कथा में भक्तों ने खूब आंनद लिया। रौनक वाटिका में श्री हरे कृष्ण विराट उत्सव श्री भक्त माल कथा में वृदावंन से पधारे संत चित्र विचित्र ने भक्तमाधवदास का चरित्र चित्रण किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा सुनी और संगीत की धुनों पर जमकर झूमे। बाबा ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन का प्रचार हो भक्त माल कथा के श्रवण से अगर एक व्यक्ति का मन ठाकुर जी की सेवा में लग गया,तो समिति का यह अनुष्ठान सफल हो जाएगा। राजकुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सेजल अग्रवाल ने पूजन किया। कथा में पिपलानी, तिलकराज, अरविंद श्रोती, मोहित रस्तौगी, राजेंद्र रस्तौगी, राजीव गुप्ता, संजय अग्रवाल, हनी गेरा, पवन पिपलानी, सौरभ लखानी, शुभम गुप्ता, शुभम रस्तौगी, नितिन गुप्ता, जुगल अरोड़ा, अरविंद यादव, अजय धींगड़ा, सुधाकर दूबे, विनोद भार्गव, अनिल रायपुरिया, उषा चंद्रोक, उषा धींगड़ा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें