ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाहर पात्र को मिलेगा उसका हक: डॉ. चंद्रमोहन

हर पात्र को मिलेगा उसका हक: डॉ. चंद्रमोहन

जन कल्याण सम्मेलन में भाजपाइयों ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया। बुधवार को हसनपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को...

हर पात्र को मिलेगा उसका हक: डॉ. चंद्रमोहन
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 28 Jun 2017 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

जन कल्याण सम्मेलन में भाजपाइयों ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया। बुधवार को हसनपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ग का बगैर भेदभाव कल्याण किया जा रहा है। आश्वस्त किया कि गरीब पात्र को उसका हक जरूर मिलेगा। जो लोग राशन के हकदार हैं उन्हें हर हाल में खाद्यान्न देना सुनिश्चत किया जा रहा है। सपा सरकार में बिगड़ी कानून व्यवस्था सुधर गई है। बिजली की हालत में भी सुधार है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कालू उर्फ राकेश बंसल, नरेंद्र राणा, नितिन बंसल, सुधीर त्यागी, पूनम सभासद, कविता सैनी, संजय शर्मा, संजय टाटा, मोहित अग्रवाल, सभासद उषा शर्मा, दीपा वर्मा, भावना चौधरी, सतीश अग्रवाल, मुकेश गोयल, नीरज त्यागी, संदीप गुप्ता, वीर सिंह एडवोकेट, मयंक, हिना व जहांआरा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें