ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहायूपी से गुंडा व जंगल राज समाप्त : भूपेंद्र सिंह

यूपी से गुंडा व जंगल राज समाप्त : भूपेंद्र सिंह

भाजपा की अमरोहा के गांव कुआडाली प्याऊ में हुई सभा में मुख्य अतिथि पंचायत राज राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में जो सपा सरकार में गुंडाराज चल रहा था, भाजपा सरकार ने उसे पूरी तरह से...

यूपी से गुंडा व जंगल राज समाप्त : भूपेंद्र सिंह
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 22 Oct 2017 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की अमरोहा के गांव कुआडाली प्याऊ में हुई सभा में मुख्य अतिथि पंचायत राज राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में जो सपा सरकार में गुंडाराज चल रहा था, भाजपा सरकार ने उसे पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। अब हमारी माताए बहनें अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है।

गांव का विकास पंचायत राज के साथ विषय पर गांव में हुई सभा में पंचायत राज राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पिछली सपा सरकार में जो काम पांच साल में पूरे नहीं हुए भाजपा की योगी सरकार ने उन्हें छह माह में पूरा कर दिखाया है। भाजपा सरकार ने किसानों की फसल के उत्पादन की खरीद के लिए जगह जगह खरीद केन्द्र खोले हैं। इन केन्द्रों से किसानों को उनकी फसल का बाजार के अनुसार मुल्य मिलेगा। सपा सरकार में सड़क गड्डा युक्त थी,भाजपा की योगी सरकार में प्रदेश की सड़के गड्डा मुक्त हैं। राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अमरोहा जनपद में पांच नगर पालिकाएं व तीन नगर पंचायत हैं। पार्टी को ऐसे प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने है, जो सभी जीतकर आने वाले 2019 के चुनाव में भाजपा का परचम लहराएंगे। इनसे पूर्व सभा को धनौरा विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेन्द्र खड़गवंशी, पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल,चांदपुर विधायक व अमरोहा निकाय चुनाव प्रभारी कमलेश सैनी, भाजपा जिला प्रभारी चन्द्रमोहन तथा पूर्व एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता जिला डॉ. ऋषिपाल नागर ने व संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी ने किया। इस मौके पर अभिनव कौशिक, अनिल गुर्जर, प्रधान राजीव गोयल, प्रधान संतोष कुमार, प्रधान रमेश गिरी, राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक तोताराम, मौहम्मद मियां, राजीव कंसल, अजीत चौधरी, मौहम्मद बिलाल, अफसर रजा आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें