ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसातों आरोपितों के घर की कुर्की का आदेश

सातों आरोपितों के घर की कुर्की का आदेश

मरियाडीह में अलका और सुरजीत हत्याकांड में नामजद आरोपितों के घर की कुर्की करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। मरियाडीह दोहरे हत्याकांड में अलका के चचेरे भाई आबिद प्रधान ने साबिर, वसी अहमद, मकसूद अहमद,...

सातों आरोपितों के घर की कुर्की का आदेश
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादThu, 21 Sep 2017 03:46 PM
ऐप पर पढ़ें

मरियाडीह में अलका और सुरजीत हत्याकांड में नामजद आरोपितों के घर की कुर्की करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। मरियाडीह दोहरे हत्याकांड में अलका के चचेरे भाई आबिद प्रधान ने साबिर, वसी अहमद, मकसूद अहमद, कम्मो, जाबिर, इंतेखाब आलम के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने मुनादी के बाद आरोपितों के खिलाफ कुर्की का आदेश दिया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी। कोर्ट में आरोपितों के हाजिर न होने पर अब दोबारा कुर्की करने का आदेश दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें