ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशVIDEO: लोगों में स्वच्छता की समझ बढ़ी, अब जागने की जरूरत

VIDEO: लोगों में स्वच्छता की समझ बढ़ी, अब जागने की जरूरत

'हिन्दुस्तान' के स्वच्छता अभियान ‘मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम के तहत शनिवार को हिन्दुस्तान कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद हुआ। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि तीन साल से चल...

VIDEO: लोगों में स्वच्छता की समझ बढ़ी, अब जागने की जरूरत
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSat, 23 Sep 2017 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

'हिन्दुस्तान' के स्वच्छता अभियान ‘मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम के तहत शनिवार को हिन्दुस्तान कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद हुआ। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि तीन साल से चल रहे अभियान के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी लेकिन और जागने की जरूरत है। अभियान से स्थिति काफी सुधरी है। लोग स्वच्छता का महत्व समझ रहे हैं। आज हाथ में झाड़ू लेकर समूह में निकल रहे हैं। बच्चे स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक हुए हैं। गंदगी फैलाने वालों को टोक रहे हैं। समग्र स्वच्छता हमें कई बीमारियों से छुटकारा दिलाएगी तो देश भी स्वस्थ होगा।

संवाद में प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य योजना बनानी होगी। महापौर अभिलाषा गुप्ता ने स्वच्छता के प्रति बाहरी और आंतरिक सोच में परिवर्तन लाने की जरूरत पर जोर दिया। सांसद श्यामाचरण गुप्त ने कहा कि अभियान से तस्वीर बदली लेकिन अभी लंबा सफर तय करना है। शिक्षक विधायक डॉ. यज्ञदत्त शर्मा ने सरकारी एजेंसियों को कामकाज का तरीका बदलने का सुझाव दिया। शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि सफाई में और सुधार के लिए शहर को पशुमुक्त बनाना होगा। विधायक विक्रमाजीत मौर्य ने शौचालयों के निर्माण में खामियां दूर करने का सुझाव दिया। हाकिमलाल बिंद ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए धरातल पर काम करना पड़ेगा। प्रवीण पटेल ने सफाई को लेकर सरकारी व्यवस्था सुधारने का आह्वान किया।

विधायक हर्षवर्धन बाजेपई ने कहा कि कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण में सुधार लाने की जरूरत है। प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर ने लोगों को सोच बदलने और नगर निगम की कार्य प्रणाली में सुधार लाने की सलाह दी। सामाजिक कार्यकर्ता लल्लू लाल गुप्ता ‘सौरभ ने कहा कि स्वच्छता अभियान में राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने संवाद में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कागजी रिकॉर्ड की बजाय हकीकत में काम हो संवाद के दौरान जनप्रतिनिधियों ने यह बात स्वीकार की कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कागजी रिकॉर्ड बनाने की बजाय हकीकत में काम करने की जरूरत है। कार्यदायी संस्थाओं पर इसके लिए तत्पर नहीं होना होगा, बल्कि उन पर दबाव भी बनाना पड़ेगा। जनप्रतिनिधियों का यह दायित्व है कि जनता के हित में और अंतत: देशहित में सरकारी महकमे को जगाए रखना होगा, उनको दिशा निर्देशित करते रहना होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें