ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपुलिस के खिलाफ ईसाई समाज ने निकाला कैंडल मार्च

पुलिस के खिलाफ ईसाई समाज ने निकाला कैंडल मार्च

ईसाई समाज के धर्म गुरुओं के खिलाफ दर्ज हो रहे मुकदमे और पुलिस व प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ईसाई समाज के लोग सड़क पर उतरे। सुभाष चौराहे से पत्थर गिरजाघर तक कैंडल मार्च...

पुलिस के खिलाफ ईसाई समाज ने निकाला कैंडल मार्च
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSat, 16 Sep 2017 11:16 AM
ऐप पर पढ़ें

ईसाई समाज के धर्म गुरुओं के खिलाफ दर्ज हो रहे मुकदमे और पुलिस व प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ईसाई समाज के लोग सड़क पर उतरे। सुभाष चौराहे से पत्थर गिरजाघर तक कैंडल मार्च निकाला और प्रशासनिक अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए चर्च में प्रार्थना की। ईसाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मसीह और समाज से जुड़े अन्य पदाधिकारी, क्रिश्चियन स्कूलों के शिक्षक और सैकड़ों महिलाएं शुक्रवार शाम सड़क पर आ गए। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुभाष चौराहे से चर्च की ओर चल लिए। हाथों में कैंडल और बैनर लेकर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। धर्म गुरुओं को फंसना बंद करो, बंद करो के साथ पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पत्थर गिरजाघर पर कैंडल जलाई और फिर प्रशासन को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की। ईसाई समाज का आरोप था कि पुलिस एक्सिस बैंक प्रकरण में धर्मगुरुओं के खिलाफ फर्जी कार्रवाई कर रही है। इसी तरह कई स्कूलों के शिक्षक और प्रिंसिपल के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का विरोध किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें