ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रेम जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

प्रेम जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक की मिस्ड कॉल से एक किशोरी की दोस्ती हो गई। उसने प्यार के जाल में फंसाकर किशोरी को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील...

प्रेम जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादWed, 18 Oct 2017 11:20 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक की मिस्ड कॉल से एक किशोरी की दोस्ती हो गई। उसने प्यार के जाल में फंसाकर किशोरी को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब किशोरी ने शादी की बात कही तो वीडियो दिखाकर उसको ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हंडिया की रहने वाली किशोरी जार्जटाउन में एक डॉक्टर के घर पर काम करती थी। छह माह पहले मिस्ड कॉल से उसकी सुल्तानपुर निवासी कौशिक तिवारी से दोस्ती हो गई। कौशिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए इलाहाबाद में किराए पर रहता था। जार्जटाउन थाने में दर्ज मुकदमे के मुताबिक कौशिक ने किशोरी को फोन से दोस्ती कर पार्क में मिलने लगे। इस दौरान कौशिक ने किशोरी को झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और वादा किया कि उसके साथ शादी करेगा। छह महीने तक वह मनमानी करता रहा। इस बीच किशोरी ने अपने परिजन को प्रेम कहानी की जानकारी दी। किशोरी की मां ने उससे शादी की बात तो कौशिक मुकर गया। किशोरी के चार हजार रुपये भी हड़प गया। धमकी देने लगा कि अगर उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह किशोरी की अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। किशोरी की मां ने जार्जटाउन थाने में केस दर्ज किया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जार्जटाउन पुलिस ने कौशिक को गिरफ्तार कर लिया।

साथ पकड़े गए तो खुला राज

सूत्रों की मानें तो प्रेमी युगल सोमवार रात आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर किशोरी के घर वाले भी पहुंच गए। किशोरी के घरवालों ने शादी की बात कही तो कौशिक ने गैरविरादरी के नाम पर शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उनकी प्रेम कहानी रेप केस में बदल गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें