ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशविश्व सफेद दिवस आज

विश्व सफेद दिवस आज

इलाहाबाद प्रमुख संवाददाता सफेद दाग का इलाज सर्जरी व दवा दोनों तरीक से हो सकता है। इसके इलाज में स्मैसोग्राफ्टी सर्जरी काफी कारगर है। विश्व सफेद दाग दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को मोतीलाल नेहरू...

विश्व सफेद दिवस आज
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSat, 24 Jun 2017 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद प्रमुख संवाददाता सफेद दाग का इलाज सर्जरी व दवा दोनों तरीक से हो सकता है। इसके इलाज में स्मैसोग्राफ्टी सर्जरी काफी कारगर है। विश्व सफेद दाग दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केजी सिंह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सफेद दाग दो तरह के होते हें। एक स्वत: हो जाता है। इसे विटिलिगो कहते हैं। जलने या लम्बे समय तक केमिकल के सम्पर्क में रहने से भी चमड़े का रंग सफेद हो जाता है। इसे ल्यूकोडर्मा कहते हैं। रंग बनाने वाली कोशिकाओं यानी मिलैनोसाइट की कमी से त्वचा सफेद जाती है। यह कोई आनुवांशिक रोग नहीं उन्होंने कहा कि यह कोई आनुवांशिक रोग नहीं है। थायरायड व डायबिटीज की वजह से भी रंग बनाने वाली कोशिकाओं की कमी हो जाती है। घटिया क्वालिटी के रबर से बने चप्पल पहनने से भी रंग बनाने वाली कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। पैर में सफेद रंग के चकत्ते पड़ जाते हैं। इसे केमिकल ल्यूकोडर्मा कहते हैं। आठ साल पहले इलाहाबाद में हुआ स्मैसोग्राफ्टी सर्जरी का इजाद डॉ. सिंह ने कहा कि आठ साल पहले उन्होंने स्मैसोग्राफ्टी सर्जरी का इजाद किया था। इसमें शरीर के दूसरे अंगों से रंग बनाने कोशिकाओं निकालकर उस स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाता है। इस तकनीक से अब तक आठ हजार से अधिक आपरेशन किए जा चुके हैं। माइकल जैक्सन को भी था सफेद दागविश्व प्रसिद्ध पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के पूरे शरीर में विटिलिगो यानी सफेद दाग था। 25 जून 2009 को उनका निधन हुआ था। उनकी याद में वर्ल्ड विटिलिगो डे मनाया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें