ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहफ्तेभर से गायब लड़की की लाश झील किनारे मिली

हफ्तेभर से गायब लड़की की लाश झील किनारे मिली

फूलपुर इलाके के मैलहन गांव में हफ्तेभर पहले से लापता हुई एक लड़की की लाश झील के किनारे मिली। शनिवार को ग्रामीण उस ओर गए तो तेज बदबू से शंका होने पर झील किनारे जाकर देखा। वहां लड़की की लाश मिली। सूचना...

हफ्तेभर से गायब लड़की की लाश झील किनारे मिली
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSat, 24 Jun 2017 04:15 PM
ऐप पर पढ़ें

फूलपुर इलाके के मैलहन गांव में हफ्तेभर पहले से लापता हुई एक लड़की की लाश झील के किनारे मिली। शनिवार को ग्रामीण उस ओर गए तो तेज बदबू से शंका होने पर झील किनारे जाकर देखा। वहां लड़की की लाश मिली। सूचना पर लड़की के घरवाले भी पहुंच गए। पुलिस भी पहुंची। बवाल की आंशका पर भारी पुलिस बुला ली गई। घरवालों ने लड़की के गायब होने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से पहले ही शिकायत कर दी थी। मैलहन गांव के बलराम की बेटी सुधा कई दिन से लापता थी। घरवाले जब तलाश कर थक गए तो पुलिस को अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी। शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया भी पर कुछ पता न चल सका। शनिवार को सुधा की लाश मिली। ऐसे में पुलिस को डर था कि ग्रामीण बवाल कर सकते हैं। सीओ समेत सर्किल की फोर्स मोके पर पहुंच गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें