ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभई वाह ! ये कुत्ते तो थानेदारों से भी ज्यादा हैं स्मार्ट

भई वाह ! ये कुत्ते तो थानेदारों से भी ज्यादा हैं स्मार्ट

ये स्मार्टी है। जैसा नाम वैसा काम। खोजी कुत्ता स्मार्टी ने मुश्किल वक्त में पुलिस की हमेशा मदद की। सही समय पर पहुंचकर स्मार्टी ने रेप व हत्या जैसे सनसनीखेज मामलों में ऐसा खुलासा किया कि पुलिस अधिकारी...

भई वाह ! ये कुत्ते तो थानेदारों से भी ज्यादा हैं स्मार्ट
Center,AllahabadSat, 27 May 2017 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

ये स्मार्टी है। जैसा नाम वैसा काम। खोजी कुत्ता स्मार्टी ने मुश्किल वक्त में पुलिस की हमेशा मदद की। सही समय पर पहुंचकर स्मार्टी ने रेप व हत्या जैसे सनसनीखेज मामलों में ऐसा खुलासा किया कि पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। इस स्मार्टी की देखरेख में एक सिपाही की तनख्वाह से ज्यादा का खर्च आता है। पुलिस लाइन में रहता है स्मार्टी व एचो खोजी कुत्ता के लिए पुलिस लाइन में क्वार्टर बना हुआ है। इलाहाबाद पुलिस के पास दो ट्रैकर हैं। इनमें एक का नाम स्मार्टी है जो डॉबरमैन प्रजाति का है। दूसरा एचो है जो जर्मन शेफर्ड है। करीब आठ साल से दोनों खोजी कुत्ता पुलिस की जांच में मदद कर रहे हैं। इनकी देखरेख में हैंडलर अजय सिंह, उदयराज और सहायक हैंडलर संतोष कुमार लगे रहते हैं। सुबह नाश्ते से पहले दोनों की ट्रेनिंग होती है। फिर दलिया व दूध नाश्ता करते हैं। शाम को आधा किलो मीट खाते हैं। यही नहीं हर शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड में भी उन्हें शामिल किया जाता है। स्मार्टी ने किए कई सनसनीखेज खुलासे घूरपुर-शुक्रवार को स्मार्टी ने मासूम बच्ची से रेप केस में पुलिस की मदद की। घटना स्थल से लेकर संदिग्ध आरोपित के घर पर स्मार्टी पहुंचा। स्मार्टी की मदद से पुलिस ने चार संदिग्धों को पकड़ा। झूंसी-झूंसी के एक गांव में अगस्त 2016 में विजय शंकर की हत्या हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को शक हो गया था कि इस हत्याकांड में पत्नी की भूमिका संदिग्ध है, लेकिन उसके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिल रहा था। स्मार्टी खून से सने एक कपड़े तक पहुंचा। इसके बाद वह आलमारी के नीचे जाकर भौंकने लगा। पुलिस ने आलमारी हटाया तो वहां पर विजय शंकर का मोबाइल मिला। इससे आसानी से हत्याकांड का खुलासा हुआ। थरवई- थरवई थाना क्षेत्र के एक वकील ने बेटी को अगवा करने की सूचना दी। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। स्मार्टी ने वकील के घर में गजब की तेजी दिखाई। किशोरी के कपड़े सूंघ कर वह छत पर बंद कोठरी में पहुंचा, जहां किशोरी को बेहोश करके रखा गया था। करेली-कुछ साल पहले करेली में नुजहरा हत्याकांड से सनसनी फैल गई थी। मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई थी। स्मार्टी सूंघता हुआ पड़ोसी के घर पहुंचा जहां कमरे में खून के धब्बे मिले थे। स्मार्टी की मदद से हत्याकांड व रेप केस का खुलासा हुआ। खोजी कुत्ता पहुंचने से पहले इन बातों का रखें ध्यान -घटना स्थल पर पुलिस को घेराबंदी करनी चाहिए -घटना स्थल पर किसी भी व्यक्ति को पहुंचने न दें -खोजी कुत्ता सूंघ कर ही कातिल तक पहुंचता है -भीड़ बढ़ने पर लोगों की गंध मिलने पर वह भटक जाता है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें