ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़अलीगढ़ और हाथरस में छह और महिलाओं की काटी चोटी

अलीगढ़ और हाथरस में छह और महिलाओं की काटी चोटी

रहस्यमय तरीके से कथित तौर पर चोटी कटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को छह स्थानों पर चोटी काटे जाने के मामले सामने आए हैं। हाथरस के चंदपा, अलीगढ़ में सारसौल, टप्पल, इगलास, पिसावा व गोंडा में...

अलीगढ़ और हाथरस में छह और महिलाओं की काटी चोटी
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Thu, 03 Aug 2017 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

रहस्यमय तरीके से कथित तौर पर चोटी कटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को छह स्थानों पर चोटी काटे जाने के मामले सामने आए हैं। हाथरस के चंदपा, अलीगढ़ में सारसौल, टप्पल, इगलास, पिसावा व गोंडा में महिलाओं की चोटी कटने के बाद हालत बिगड़ गई। अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है। हाथरस के कस्बा चंदपा निवासी गीता पत्नी योगेश की गुरुवार दोपहर चोटी कट गई, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के गांव इलियासपुर नगरिया निवासी प्यारेलाल की बेटी रीना कुमारी की चोटी कट गई। टप्पल थाना क्षेत्र गांव नरवारी निवासी रचना पत्नी सत्यपाल गुरवार तड़के घर में सो रही थी। तड़के बजे रचना ने अपनी ननद सीमा को घबरा कर जगाया। ननद ने उसकी चोटी कटने की जानकारी दी तो वह बेहोश हो गई। इगलास क्षेत्र के गांव कजरौठ निवासी हसीना बेगम पत्नी (50वर्ष) यूनिश खां गुरुवार की दोपहर को गांव में स्थित अपनी दुकान पर सोई हुई थी। पति के जगाने पर वह बेहोशी की हालत में मिली। गोंडा के गांव नुनेरा निवासी सपना पत्नी श्याम सिंह की चोटी कट गई। पिसावा के गांव सहजपुरा में चंद्रपाल सिंह की बेटी नगीना (25वर्ष) पत्नी तारीफ की गुरुवार देर रात चोटी कटनने की घटना हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें