ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़रुपये के लेनदेन में पूर्व पार्षद को मारी गोली

रुपये के लेनदेन में पूर्व पार्षद को मारी गोली

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शनिवार दोपहर को कॉंग्रेस के पूर्व पार्षद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। जिसमें पूर्व पार्षद गम्भीर रूप से घायल हो गए। बरौला क्रॉसिंग के पास पूर्व पार्षद फारुख खड़े हुए...

रुपये के लेनदेन में पूर्व पार्षद को मारी गोली
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sat, 13 Jan 2018 03:39 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शनिवार दोपहर को कॉंग्रेस के पूर्व पार्षद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। जिसमें पूर्व पार्षद गम्भीर रूप से घायल हो गए। बरौला क्रॉसिंग के पास पूर्व पार्षद फारुख खड़े हुए थे तभी कुछ अज्ञात लोग आए और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से घायल फारुख वहां गिर गए। गोली की आवाज सुनकर मौके आसपास के लोग आ गए और सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फ़ारुख को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला लेनदेन का है, जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें