ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़ईद पर सुबह पांच बजे से होगा शहर में कूड़ा उठान

ईद पर सुबह पांच बजे से होगा शहर में कूड़ा उठान

ईद पर सुबह पांच बजे से शहर में कूड़ा उठान होगा। शहर को छह जोन में बांटकर सफाई, पेयजल आपूर्ति और पथ प्रकाश व्यवस्था होगी। यह निर्देश नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने शनिवार को ईद की तैयारियों की समीक्षा कर...

ईद पर सुबह पांच बजे से होगा शहर में कूड़ा उठान
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sat, 24 Jun 2017 09:46 PM
ऐप पर पढ़ें

ईद पर सुबह पांच बजे से शहर में कूड़ा उठान होगा। शहर को छह जोन में बांटकर सफाई, पेयजल आपूर्ति और पथ प्रकाश व्यवस्था होगी। यह निर्देश नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने शनिवार को ईद की तैयारियों की समीक्षा कर दिए। कंट्रोल रूम पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती के साथ 24 घंटे खोलने को कहा। ईदगाह शाहजमाल और जमालपुर क्षेत्र में दो सौ से अधिक आवारा पशु अभी तक पकड़े जा चुके हैं।नगर आयुक्त ने बताया कि चंद्र दर्शन के अनुसार ईद 26 या 27 जून की होगी। शहर में ईद की नमाज ईदगाह शाहजमाल, जमालपुर और जीवनगढ़ में होगी। यहां पर पिछले एक सप्ताह से तैयारियां चल रही हैं। तैयारियों की जिम्मेदारी 40 अफसरों और 550 सफाई कर्मचारियों को सौंपी गई। तीनों जगह पिछले कई दिन से फॉगिंग कराई जा रही है। कैटल कैचिंग टीम दो सौ से अधिक आवारा पशु पकड़ चुकी है। ईद की नमाज के समय कोई पशु बीच में नहीं घुसे। यह टीमें तीनों जगह मौजूद रहेंगी और आस-पास की गलियों में भी लोहे के जाल से कवर्ड किया गया है। बारिश का मौसस चल रहा है। ईदगाह पर अतिरिक्त पम्प सेट, लेबर, सीवर जैटिंग मशीन लगाई हैं। इससे जलभराव होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। कंट्रोल रूम पर करें तुरंत शिकायत ईद पर नगर आयुक्त ने कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी प्रकार की समस्या के लिए फोन नंबर 7500112224, 18002747047 और 2502111 पर शिकायत कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें