ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखा दमखम

बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखा दमखम

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को किया गया। पहले दिन लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह से अपने दमखम का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर...

बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखा दमखम
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Wed, 19 Jul 2017 10:08 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को किया गया। पहले दिन लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह से अपने दमखम का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग में लगभग 50 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्घाटन उप जिला क्रीड़ाधिकारी अश्वनी त्यागी ने फीता काटकर किया। बालक वर्ग में अंडर-15, अंडर-17 व अंडर-13 और बालिका वर्ग में अंडर-15 प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम दिखाया। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव चंद्र प्रकाश डब्बू, आयोजन सचिव विकास चौहान आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के परिणाम बालक वर्ग अंडर-13 प्रियांश ने विवेक को 30-14 से हराया शरद गोविंद ने प्रवीन सोनी को 30-21 को हराया कृष्णा गुप्ता ने रिषभ सिंघल को 30-17 से हराया अंडर-15 रूपेंद्र सिंह ने भरत कुमार को 30-25 से हराया देवांश गोविला ने विवेक सिंह को 30-19 से हराया अनमोल शर्मा ने अभिनव माहेश्वरी को 30-22 से हराया प्रियांश सिंघल ने मयंक आजाद को 30-22 से हराया रितिक सागर ने अभय गिरी को 30-27 से हराया निशांत ने पवन को 30-17 से हराया राघव अग्रवाल ने दीपांशु को 30-23 से हराया अंडर-17 आयुश सिंह ने आनंद मोहन को 30-6 से हराया यश अग्रवाल ने यंशु शर्मा को 30-5 से हराया सन्नी भारद्वाज ने सन्नी सिंह को 30-20 से हराया बालिका वर्ग अंडर-15 भूमि सिंह ने विनीता सिंह को 30-28 से हराया गुंजन यादव ने अर्शी को 30-29 से हराया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें