ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराफिरोजाबाद में इंद्रदेव को प्रसन्न करने को महिलाओं ने चलाया हल  

फिरोजाबाद में इंद्रदेव को प्रसन्न करने को महिलाओं ने चलाया हल  

शिकोहाबाद के ग्राम डडियामई में भगवान इंद्र को खुश करने के लिए महिलाओं ने खेत में जाकर हल चलाया। महिलाओं ने भगवान इंद्र से बरसात करने के लिए मनौतियां मांगी। महिलाओं को हल चलाते हुए देखकर आसपास के...

फिरोजाबाद में इंद्रदेव को प्रसन्न करने को महिलाओं ने चलाया हल  
फिरोजाबाद,हिन्दुस्तान संवादSat, 22 Jul 2017 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

शिकोहाबाद के ग्राम डडियामई में भगवान इंद्र को खुश करने के लिए महिलाओं ने खेत में जाकर हल चलाया। महिलाओं ने भगवान इंद्र से बरसात करने के लिए मनौतियां मांगी। महिलाओं को हल चलाते हुए देखकर आसपास के गांवों की भीड़ जमा हो गई। मान्यता है कि अगर बरसात नहीं हो तो महिलाएं खेत में जाकर हल चलाएं तो इंद्रदेव खुश होकर बरसात कर देते हैं। 
नगर क्षेत्र के आसपास के लोग बरसात की कमी से जूझ रहे हैं। कई क्षेत्रो में जमकर बरसात हो रही है जबकि नगर क्षेत्र बरसात के लिए तरस रहा है जिसके चलते लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। किसानों की खेती सूख रही है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बरसात का इंतजार कर रहा है। लेकिन भगवान इंद्रदेव हैं कि प्रसन्न नहीं हो रहे हैं। खेत में हल चलाने वाली महिलाओं ने कहा कि बरसात नहीं होने के चलते हमारी रोजीरोटी पर संकट खड़ा हो गया है। अगर बरसात नहीं हुई तो बच्चे भूखे मर जाएंगे। 
फसल भी इस आस में बोई थी कि बरसात होने से फसलें लहला उठेंगी लेकिन पूरा जुलाई माह बीत गया लेकिन बूंदाबांदी के अलावा अच्छी बरसात नहीं मिली जिससे खेतों को राहत मिल पाती। बिजली भी आंखमिचौली कर रही है। बिजली मुश्किल से आठ-दस घंटे मिल रही है जिससे खेती की सही प्रकार से सिंचाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में भगवान का ही सहारा मात्र है। अगर बरसात नहीं हुई तो रवी की फसल भी प्रभावित होगी। इस बारे में किसानों ने कहा कि खेती के लिए बरसात बहुत जरूरी है। बरसात से फसलों को कई पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। ऐसे में बरसात नहीं हो रही है तो बाजरा, मक्का बर्बाद हो रही है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें